मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा नशे के खात्मे के लिए शुरू किए गए विशेष अभियान के तहत ‘नशा मुक्ति मोर्चा’ की टीम ने विलेज डिफेंस कमेटियों के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण रणनीति बैठक की। डेरा बाबा नानक के गवर्नमेंट सीनियर स्मार्ट स्कूल (बॉयज) में आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नशे के पूर्ण सफाए के लिए आपसी तालमेल को और मजबूत करना रहा। विधायक रंधावा ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत कार्यक्रम में डेरा बाबा नानक के विधायक गुरदीप सिंह रंधावा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ एसडीएम लछमन सिंह, एसएचओ अशोक कुमार शर्मा, एसएचओ कोटली सूरत मल्ली और एसएचओ कॉरिडोर विशेष रूप से मौजूद रहे। नशा मुक्ति मोर्चा की टीम ने विधायक रंधावा को पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। “चोरी-छिपे नशा बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई ” इलाके के पंचों, सरपंचों और डिफेंस कमेटियों को संबोधित करते हुए विधायक गुरदीप सिंह रंधावा ने कहा कि पुलिस और कमेटियों के आपसी समन्वय से क्षेत्र में लगभग 90 प्रतिशत नशे की समस्या पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा, “जो 10 प्रतिशत समस्या बची है, उसमें कुछ तस्कर और चोर अभी भी छिपाकर नशा बेच रहे हैं। ऐसे अपराधियों से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन को कड़े और सख्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं।” रंग ला रही भगवंत मान सरकार की मुहिम, दिखाई गई ‘सतोज’ फिल्म विधायक रंधावा ने नशा मुक्ति मोर्चा टीम की सराहना करते हुए कहा कि गांवों में गठित विलेज डिफेंस कमेटियां मुख्यमंत्री भगवंत मान के सपने को साकार कर रही हैं। पंजाब जल्द ही पूरी तरह से ‘ड्रग-फ्री’ और ‘गैंगस्टर-फ्री’ राज्य बनेगा। समागम के दौरान उपस्थित लोगों और युवाओं को प्रेरित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के जीवन पर आधारित विशेष फिल्म ‘सतोज’ का प्रदर्शन भी किया गया।
