यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के एक F-15 फाइटर जेट को मार गिराने का दावा किया है. हूती के सैन्य संगठन ‘यमनी आर्म्ड फोर्सेज’ के मुताबिक, विमान को यमन के मारिब प्रांत के ऊपर लोकल लेवल पर बनाई गई हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल से निशाना बनाया गया. हालांकि, उपलब्ध जानकारी के मुताबिक सऊदी अरब ने F-15 के गिराए जाने की पुष्टि नहीं की है.
Houthi