लखनऊ के निगोहां में मोबाइल की किस्त बकाया होने पर युवक के साथ हैवानियत की गई. फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने पीड़ित को अगवा कर बंधक बनाया, मारपीट की और समाधान चैरिटेबल ब्लड सेंटर ले जाकर जबरन खून निकलवा कर बेच दिया. अब पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
