भीलवाड़ा के कोटड़ी थाना इलाके में लोडिंग टैंपो से प्लास्टिक के 3 कट्‌टों में भरा डोडा चूरा जब्त किया गया है। यहां अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी के तहत कोटड़ी पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक टैंपो से डोडा-चूरा पकड़ा। पुलिस को देखकर ड्राइवर ने टेंपो की रफ्तार बढ़ा दी और टेंपो छोड़कर मौके से फरार हो गया। नाकाबंदी के दौरान टैंपो को रुकवाया थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि एसपी सागर राणा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोटड़ी पुलिस टीम नाकाबंदी कर रही थी।इसी दौरान एक टेंपो आता दिखाई दिया। तलाशी में मिला अवैध डोडा चूरा पुलिस ने इसे रोकने का प्रयास किया तो ड्राइवर टेंपो तेज स्पीड से भगाने लगा। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए ड्राइवर भीलों के झोपड़ा के पास टेंपो छोड़कर फरार हो गया।पुलिस ने टेंपो की तलाशी ली तो उसमें तीन प्लास्टिक कट्टे मिले।कट्टों को खोलकर देखा तो उनमें डोडा-चूरा भरा हुआ था।वजन करने पर कुल 63 किलो 960 ग्राम डोडा-चूरा बरामद हुआ। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज करते हुए मौके से टेंपो और एक मोबाइल फोन जब्त किया ओर फरार ड्राइवर की तलाश शुरु की।कार्रवाई करने वाली टीम में एएसआई गोपाल लाल, कांस्टेबल मोती जाखड़, हेमराज चौधरी एवं मुकेश जांगिड़ शामिल रहे।