Degana Nagar Palika Election : नागौर के डेगाना नगर पालिका चुनाव परिणामों में कई रोचक राजनीतिक समीकरण सामने आए। कांग्रेस के दो युवा नेताओं ने न केवल अपने-अपने वार्ड से जीत दर्ज की, बल्कि उनकी पत्नियां भी चुनाव जीतकर नगरपालिका में पहुंचीं। वहीं कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश कुंकणा को पूर्व पालिकाध्यक्ष राधाकिशन बिंदा के हाथों 27 वोटों से ही कड़ी टक्कर में हार का सामना करना पड़ा। इन 2 जोड़े पति-पत्नी की जीत कांग्रेस खेमे के लिए खास चर्चा का विषय रही है।
