दिल्ली में सितंबर के शुरुआती 12 दिनों में डेंगू के 121 मामले सामने आए हैं. इस साल अब तक कुल 432 डेंगू और 183 मलेरिया के मामले दर्ज हुए हैं. एमसीडी ने 2.79 करोड़ से अधिक घरों का निरीक्षण कर मच्छर के लार्वा पाए जाने पर 1.10 लाख से अधिक कानूनी नोटिस जारी किए हैं.
