सवाई माधोपुर में तीन‌ दिवसीय रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश लक्खी मेले के दूसरे दिन पैदल यात्रियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु त्रिनेत्र गणेश दर्शनों के लिए रणथंभौर पहुंच रहे है।‌ वहीं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ,वन विभाग और मन्दिर ट्रस्ट पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर है। इसी के साथ ही यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए करीब निशुल्क भंडारे लगाए गए हैं। जिनमें श्रद्धालुओं को पूड़ी, सब्जी, पोहा, कचौरी, पेठा, कोफ्ते, शिकंजी, जलजीरा वितरित किए जा रहे हैं। वहीं जिला पुलिस की ओर से सायबर ठगी से बचने के लिए स्टाल लगाई गई है। इसी के साथ सेल्फी पाइंट भी बनाए गए हैं। वहीं जिला प्रशासन की ओर से मेले स्वच्छता रखने वाली स्टॉल्स को भी सम्मानित किया जाएगा। लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना रणथंभौर में हाल ही में हुई बारिश से क्षतिग्रस्त हुए त्रिनेत्र गणेश मार्ग को वन प्रशासन द्वारा दिन रात कड़ी मेहनत के बाद त्रिनेत्र गणेश दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं के लिए तैयार किया गया और बारिश की चेतावनी ओर रणथंभौर में टाइगर मूवमेंट के बीच श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट द्वारा शनिवार से मेले का शुभारंभ कर दिया गया था। रणथंभौर दुर्ग स्थित त्रिनेत्र गणेश मेले के आगाज के साथ ही रणथंभौर में हर साल की तरह इस साल भी श्रद्धा का सैलाब उमड़ रहा है। इस दौरान पूरे रणथंभौर रोड पर त्रिनेत्र गणेश के जयकारे सुनाई पड़ हैं। गणेश चतुर्थी पर रहेगा मुख्य मेला त्रिनेत्र गणेश का मुख्य मेला सोमवार, 14 सितंबर को रहेगा। जिसमें लाखों श्रद्धालुओं के लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट ने सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, पेयजल, बिजली और चिकित्सा सहित तमाम व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज ने भी विशेष इंतजाम किए हैं। इसी के साथ ही जयपुर से सवाई माधोपुर के बीच स्पेशल ट्रेन भी संचालित की गई है। त्रिनेत्र गणेश लक्खी मेले की झलकियां..