बारां शहर में शांतिकुंज हरिद्वार के वृक्षगंगा अभियान के तहत रविवार को पौधारोपण किया गया।
गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने खेल संकुल की दीवार के किनारे और पब्लिक पार्क के बाहर खाली जगहों पर पौधे लगाए। इनमें बरगद, पीपल, सेंभल और मधुमालती जैसी कई प्रजातियों के पौधे शामिल थे। लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए। गायत्री परिवार बारां के श्रीकृष्ण मेहता और महेंद्र सिंह मीणा ने कहा कि पर्यावरण असंतुलन और बढ़ती गर्मी के कारण पौधारोपण बहुत जरूरी है। उन्होंने हर व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने की अपील की। ट्री गार्ड लगाकर की गई सुरक्षा
अभियान से जुड़े धर्मराज योगी और पराग वारा ने बताया कि शहर में कई ट्री गार्ड खाली पड़े थे। पहले लगाए गए कुछ पौधे सूख गए थे। इन्हीं जगहों पर नए पौधे लगाए गए हैं, ताकि हर ट्री गार्ड में एक जीवित पौधा रहे।
इस अभियान में डॉ. तुषार ठक्कर, डॉ. रमेशचंद्र सुमन, अजयसिंह तंबोली, राजू भाई, शशांक नंदवाना, धर्मराज योगी, पराग वारा, प्रतिभा, सौम्या, गुरु मीना, डॉ. मुकेश मीणा सहित दिया गायत्री परिवार के सदस्य और प्रकृति मित्र शामिल हुए।
