श्रीकरणपुर पंचायत समिति के पूर्व प्रधान युवरेंद्र सिंह ‘यूरी’ के बेटे जैसल सिंह बराड़ (27) ने शनिवार शाम गांव 5-ओ स्थित अपने घर में दादा की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। जैसल का शव कमरे में मिला। पास से एक सुसाइड नोट मिला, जिस पर अंग्रेजी में ‘I AM SORRY’ लिखा था। जैसल एलएलबी कर चुका था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने शव को केसरीसिंहपुर सीएचसी की मॉर्च्युरी में रखवाया है। रविवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम होगा। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
