राजस्थान में ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती परीक्षा जनवरी में हो सकती है। 7500 पदों के लिए होने वाली भर्ती का नवंबर में नोटिफिकेशन जारी होगा। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया- राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) के बाद अब ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती परीक्षा होगी। इसके लिए कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। 7500 पदों पर लेवल – 1 और लेवल – 2 में शिक्षकों की भर्ती किया जाना प्रस्तावित है। 17 से 21 जनवरी 2026 के बीच भर्ती परीक्षा प्रस्तावित है। आलोक राज ने बताया- पदों में इजाफा करने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों से बातचीत चल रही है। ऐसे में अगर पदों की संख्या में बढ़ोतरी होती है तो नवंबर के आखिरी सप्ताह तक नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद जरूरत पड़ने पर भर्ती परीक्षा की तारीख में बदलाव किया जा सकता है। पिछले साल फरवरी में रीट हुई थी
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से पिछले साल फरवरी में रीट का आयोजन किया गया था। मई में रीट का रिजल्ट जारी किया गया था। इसमें लेवल – वन में 1 लाख 95 हजार 847, लेवल – 2 में 3 लाख 93 हजार 124 पास हुए थे। ऐसे में भविष्य में आयोजित होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा में 6 लाख 36 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे।
