मेडिकल कारोबारी की पत्नी ने बुधवार देर रात तीन बच्चों को पानी में फेंककर मार डाला। फिर खुद ने भी टांके में छलांग लगाकर जान दे दी। सुबह चारों के शव खेत में बने टांके में मिले। घटना बालोतरा जिले के जसोल थाना इलाके के टापरा गांव की पनौतरी नाड़ी की है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकाला। सिवाना डीएसपी नीरज शर्मा ने बताया- पूछताछ में सामने आया है कि ममता (32) पत्नी अणदाराम पटेल टापरा गांव से 3 किलोमीटर दूर पनौतरी नाड़ी में खेत में बने घर पर 10 दिन से परिवार के साथ रह रही थी। वह सास और दादी सास के साथ फसल कटाई का काम करने आई थी। बुधवार रात को खाना खाकर सभी परिजन सो गए थे। रात करीब 11:30 बजे ममता बेटे नवीन (7), रुगाराम (4) और 6 माह की बेटी मानवी को लेकर टांके में कूद गई। गुरुवार सुबह 7:30 बजे जब सास ने बहू को घर में नहीं देखा तो तलाश शुरू की। काफी देर तक खोजबीन के बाद जब टांके के पास पहुंची तो वहां बहू की चप्पल पड़ी मिलीं। शक होने पर टांके में झांककर देखा तो अंदर चारों के शव दिखाई दिए। सिविल डिफेंस की मदद से शवों को बाहर निकाला
सास ने तुरंत ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। सिवाना डीएसपी नीरज शर्मा और जसोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सिविल डिफेंस टीम ने ग्रामीणों की मदद से चारों शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है। पुलिस कारणों की जांच में जुटी हुई है। बेंगलुरु में रहता है पति
ममता का पति अणदाराम पटेल की बेंगलुरु में मेडिकल की दुकान है, जो उन्होंने करीब पांच माह पहले शुरू की थी। पुलिस ने अणदाराम को सूचना दे दी है। वह बेंगलुरु से रवाना हो गया है। ममता के ससुर बालोतरा की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। वे बालोतरा में ही रहते हैं। ममता तीनों बच्चों, सास और दादी सास के साथ टापरा गांव में रहती थी, लेकिन फसल कटाई के लिए 10 दिन से खेत में बने घर में रह रही थी। …. युवक की हत्या कर शव दफनाया, गलाने के लिए नमक डाला:पुलिस ने 6 दिन बाद निकलवाया, रुपयों के लेन-देन और प्रॉपर्टी विवाद की आशंका सवाई माधोपुर जिले में एक युवक की हत्या कर शव खेत में दफनाने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने शव को जल्दी गलाने के लिए ऊपर से नमक भी डाला था। पुलिस ने गुरुवार सुबह खुदाई कर शव को बाहर निकलवाया। मामला पीलोदा थाना इलाके के बिनेगा गांव का है। (पूरी खबर पढ़ें)
