झालावाड़ के पीजी कॉलेज में बीए चौथे और पांचवे सेमेस्टर के भूगोल विषय के छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा 15 सितंबर को सुबह 8 बजे से होगी। भूगोल विभागाध्यक्ष प्रोफेसर हमीद अहमद ने बताया कि दर्शन निजी बीएड कॉलेज में पहले परीक्षाएं दे चुके छात्रों की भूगोल विषय की प्रायोगिक परीक्षा अब पीजी कॉलेज झालावाड़ में आयोजित की जाएगी। फाइल और शुल्क रसीद लाना जरूरी
चौथे और पांचवे सेमेस्टर के सभी छात्रों को परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रायोगिक शुल्क की रसीद और प्रायोगिक फाइल साथ लानी होगी। छात्रों को निर्धारित समय पर कॉलेज पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। द्वितीय सेमेस्टर का टाइम टेबल बाद में
विभागाध्यक्ष ने बताया कि दर्शन कॉलेज के बीए द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों की भूगोल प्रायोगिक परीक्षा पीजी कॉलेज झालावाड़ के द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों के साथ आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा की तारीख और समय-सारणी बाद में जारी की जाएगी। समय पर पहुंचने की अपील
कॉलेज प्रशासन ने सभी संबंधित छात्रों से निर्धारित तारीख और समय पर जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहने की अपील की है, ताकि प्रायोगिक परीक्षा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।