राजस्थान के 162 नगरीय निकायों (नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका) में पहले चरण में बुधवार को वोटिंग हुई। 4 नगर निगम में सबसे ज्यादा भरतपुर में 73.68 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि अन्य 3 निगमों में 70 फीसदी वोटिंग भी नहीं हुई। कई जगहों पर फर्जी वोटिंग को लेकर विवाद की स्थिति बनी। बीकानेर में वार्ड 45 में रबर फैक्ट्री के पास स्थित बूथ संख्या 95 पर भाजपा विधायक जेठानंद व्यास और बूथ अधिकारी के बीच बहस हो गई। विधायक के मतदान केंद्र में जाने पर बूथ अधिकारी ने उन्हें बाहर निकलने और बूथ से 200 मीटर दूर रहने के लिए कहा। इसके बाद विधायक के समर्थक आक्रोशित हो गए और नारेबाजी करने लगे। डीडवाना-कुचामन जिले के डीडवाना के वार्ड-11 के बूथ पर परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे निर्दलीय विधायक यूनुस खान के साथ धक्का-मुक्की की गई। विधायक के रिश्तेदारों ने कांग्रेस और बीजेपी के प्रत्याशियों के समर्थकों पर वोटर आईडी छीनने का आरोप लगाया। सीकर जिले के फतेहपुर में चुनाव के बीच वार्ड 14 में कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच पत्थरबाजी हो गई। इसमें दो लोग घायल हो गए। झुंझुनूं नगर परिषद के वार्ड 35 में माकपा प्रत्याशी महिपाल पूनियां ने मतदान केंद्र के गेट पर तैनात पुलिसकर्मी फर्जी वोटिंग देने वालों का साथ देने का आरोप लगाया। इसके बाद पूनियां के समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। पहले चरण में 57 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने कुल 20 हजार से ज्यादा कैंडिडेट के चुनावी भाग्य का फैसला EVM में कैद कर दिया है। 17 नगर पालिका के 25, चार नगर परिषद के 6 और एक नगर निगम के 1 वार्ड में निर्विरोध सदस्य निर्वाचित हो चुके हैं। वहीं, दूसरे चरण के लिए 11 सितंबर को वोट डाले जाएंगे। दोनों ही फेज की काउंटिंग 14 सितंबर को होगी। पहले देखिए… निकाय चुनाव से जुड़ी PHOTOS… निकाय चुनाव के बड़े अपडेट्स… … निकाय चुनाव की ये खबर भी पढ़ें… अलवर । जोधपुर । जयपुर । भीलवाड़ा । बीकानेर । भरतपुर । अजमेर । उदयपुर । कोटा । सीकर। … पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
