जोधपुर राजस्थान हाईकोर्ट के भवन निर्माण में गड़बड़ी के मामले में पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे वीरेंद्र कंस्ट्रक्शन कंपनी (वीसीएल ग्रुप) के मालिक वीरेंद्र गर्ग समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। RSRDC में कार्यरत रहे और हाल में XEN जयपुर दीपक मित्तल, तत्कालील AEN RSRDC अजय किशन मुथा को मंगलवार को गिरफ्तार किया। इससे पहले सोमवार को पुलिस ने मामले में राजस्थान राज्य सड़क विकास एवं निर्माण निगम लिमिटेड (RSRDC)के तीन अधिकारियों सहित पांच आरोपियों को पकड़ा था। अब तक मामले में 8 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया ने बताया- हाईकोर्ट बिल्डिंग निर्माण करने वाली वीरेंद्र कंस्ट्रक्शन कंपनी (वीसीएल ग्रुप) के मालिक वीरेंद्र गर्ग को पुलिस ने सोमवार देर रात हरिद्वार से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। मामला सामने आने के बाद आरोपी गुरुग्राम से फरार हो गया था। कई खामियां आई थी सामने कमिश्नर अंशुमन भोमिया ने बताया- हाईकोर्ट की नई बिल्डिंग का कंट्रक्शन साल 2011 में शुरू किया गया था। इसे साल 2019 में हैंडओवर किया गया था। इसके बाद इसका उद्घाटन हुआ। बिल्डिंग के हैंडओवर करने के बाद से ही कई खामियां सामने आई। इसमें सेंट्रल डोम में दरारें आने के साथ ही कई जगहों पर फॉल सीलिंग, आग लगने की घटनाएं भी हुईं। इन सभी घटनाओं की जांच के लिए IIT जोधपुर, IIT बॉम्बे सहित एजेंसियों को जांच में कई खामियां मिलीं। मामले में पुलिस की विशेष टीम का गठन भी किया गया। इसे लेकर साल 2024 में कुड़ी थाने में मामला दर्ज किया गया था। जिम्मेदार अफसरों को पकड़ने के लिए बनाई थी स्पेशल टीम जांच में कंट्रक्शन कंपनी, फायर सिस्टम लगाने वाली कंपनी सहित मॉनिटरिंग करने वाले RSRDC अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी। इस पर पुलिस की 12 अलग-अलग स्पेशल टीमें बनाई गईं। वहीं साइबर की 4 स्पेशल टीमों का गठन किया गया। टीम ने जोधपुर, जयपुर, कोटा, बूंदी, अजमेर, अलवर सहित गुरुग्राम, दिल्ली NCR, पंजाब में पटियाला, कपूरथला, लुधियाना और उत्तराखंड के हरिद्वार में दबिश दी थी। इन्हें किया गिरफ्तार RSRDC में कार्यरत रहे और हाल में XEN जयपुर दीपक मित्तल, तत्कालील AEN RSRDC अजय किशन मुथा को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा RSRDC के तत्कालीन AEN जितेंद्र शर्मा, नवीन राय तत्कालीन प्रोजेक्ट मैनेजर RSRDC, JK कंपनी के मालिक रामेश्वर दयाल, फायर इंस्टॉलेशन कंपनी के मालिक गोपाल लाल खंडेलवाल, राजेश पुरोहित पूर्व RSRDC अधिकारी को सोमवार को गिरफ्तार था। जिन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। मामले में और भी कई गिरफ्तारियां होने की संभावना है। पुलिस की अलग-अलग टीमें जुटी हुई हैं। मामले को लेकर पुलिस के कई आला अधिकारी कागजों को खंगाल रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें… 220 करोड़ के हाईकोर्ट भवन में घटिया निर्माण:5 आरोपी गिरफ्तार, साल 2024 में दर्ज हुआ था मामला जोधपुर स्थित राजस्थान हाईकोर्ट के भवन निर्माण में गड़बड़ियों के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने निर्माण कार्य से जुड़े राजस्थान राज्य सड़क विकास एवं निर्माण निगम लिमिटेड (RSRDC) के 3 अधिकारियों और कंपनी के कर्मचारियों समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। (पूरी खबर पढ़ें) जोधपुर हाईकोर्ट का डोम कभी भी ढह सकता है:IIT मुंबई की रिपोर्ट में दावा, कोर्ट ने सीएस-डीजीपी को पेश होने के निर्देश दिए राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ के नई बिल्डिंग की सुरक्षा को लेकर कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। आईआईटी मुंबई की रिपोर्ट में बिल्डिंग के करीब 21 मीटर ऊंचे सेंट्रल डोम के कभी भी ढहने की आशंका जताई गई है। इसके बाद हाईकोर्ट ने पूरे मामले पर खुद संज्ञान लिया। (पूरी खबर पढ़ें)