संभल में ASI और प्रशासन की संयुक्त टीम ने जामा मस्जिद से करीब 500 मीटर दूर मुसाफिरखाने का निरीक्षण किया. टीम ने निर्माण और जमीन से जुड़ी जानकारी जुटाई और मौके की फोटोग्राफी की. शिकायत में बाबा बहाउद्दीन शाह मस्जिद की जमीन को लेकर भी आरोप लगाए गए थे, लेकिन टीम ने गाटा संख्या 116 स्थित मस्जिद का निरीक्षण नहीं किया.