Crude Oil Price: मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने के साथ कच्चे तेल की कीमतों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। अमेरिका और ईरान के बीच समुद्री रास्तों पर बढ़ते हमलों ने तेल की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ा दी है। खास तौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बाजार की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि दुनिया का बड़ी मात्रा में तेल इसी रास्ते से होकर गुजरता है। सोमवार सुबह अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.77 फीसदी या 0.74 डॉलर की बढ़त के साथ 97.02 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, WTI क्रूड 0.85 फीसदी या 0.78 डॉलर की बढ़त के साथ 92.26 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। कच्चे तेल में इसी तरह तेजी जारी रही, तो दाम जल्द ही 100 डॉलर के पार जा सकते हैं। इससे एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका तेज हो गई है।