CM Bhajanlal Sharma Jodhpur Road Show: जोधपुर नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के संकल्प के साथ रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में एक विशाल रोड शो का आयोजन किया गया। शहर की हृदयस्थली जालोरी गेट से शुरू होकर घंटाघर पर समाप्त हुए इस रोड शो में आमजन और भाजपा कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम उमड़ा। देशभक्ति के गीतों, ढोल-नगाड़ों और ‘जय श्री राम’ के उद्घोष के बीच पूरे भीतरी शहर में उत्सव का माहौल देखने को मिला।
