मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- कांग्रेस के कई ऐसे नेता हैं, जिनका गणित बड़ा कमजोर है। कई ऐसे जादूगर हैं, जिन्हें अपने समय का भ्रष्टाचार नहीं दिख रहा। हमें सलाह दे रहे हैं। वे अपनी सलाह अपने पास रखें। कांग्रेस के अंदर बैंड भी है। उन बैंड वालों को भी बैंड बजाना पड़ेगा। उनका बैंड बजाकर रहेंगे। सीएम भजनलाल शर्मा ने ये बातें अजमेर में रविवार को भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में हुए रोड शो के समापन पर कही। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री का जगह-जगह स्वागत किया गया। दैनिक भास्कर से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा- राजस्थान में डबल इंजन की सरकार है। इसमें तीसरा इंजन जुड़ता है तो निश्चित तौर पर उसका फायदा होगा। जनता का सैलाब दिख रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह राजस्थान का विकास हुआ है, ये उसी का विश्वास है। सवाल- भारी संख्या में भीड़ है, रोड शो आप कर रहे हैं, क्या कहेंगे? जवाब: ये जनता का आपको सैलाब दिख रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से राजस्थान में विकास हुआ है। ये उसी का दृश्य आप देख रहे हैं कि ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कितना विश्वास करते हैं। सवाल- Gen-Z को इस बार आपने काफी मौका दिया है। आपकी किस तरह की रणनीति है? जवाब: जब हम सरकार में आए थे, तब हमने कहा था कि 4 लाख सरकारी नौकरी देंगे और हम 6 लाख प्राइवेट नौकरी देंगे। हमने अब तक 1 लाख 89 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी है।साथ ही साढ़े 4 लाख से ज्यादा हमने प्राइवेट क्षेत्र में रोजगार देने का काम किया है। निश्चित रूप से हम युवाओं के लिए काम कर रहे हैं। सवाल- ट्रिपल इंजन की सरकार से किस तरह का फायदा मिलेगा? जवाब: बिल्कुल मिलेगा। केंद्र हो, राज्य हो, वहां से आने वाली योजना तो निकाय के अंदर आएगी। निश्चित रूप से डबल इंजन की सरकार है, तीसरा इंजन जुड़ेगा। इससे और अच्छा विकास होगा। अब फोटोज में देखें भाजपा का चुनावी प्रचार… रोड शो के समापन के बाद मुख्यमंत्री मेरवाड़ा स्टेट होटल पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। चुनाव को लेकर उन्हें जीत का मूल मंत्र दिया। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में जुटने का आह्वान किया। रोड शो से जुड़ी मुख्य बातें… चुनाव से जुड़ी अहम जानकारी… ये खबरें भी पढ़ें… जानिए आपका घर किस वार्ड में आता है भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवारों में 14 वकील, 3 वार्ड में सीधी टक्कर:8 केवल साक्षर; 49 पोस्ट ग्रेजुएट, 34 ग्रेजुएट कैंडिडेट्स भी चुनाव मैदान में अजमेर में भाजपा के 17-कांग्रेस के 4 उम्मीदवार करोड़पति:कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आई मोनिका सबसे अमीर; एक प्रत्याशी ने जीरो दिखाई संपत्ति अब पल-पल की अपडेट जानने के लिए ब्लॉग से गुजरे……
