EPF Account Rules: अगर आपके EPF अकाउंट में लंबे समय से कोई पैसा जमा नहीं हुआ है, तो सिर्फ इस वजह से यह मान लेना गलत होगा कि आपका PF खाता बंद हो गया है। तीन साल तक योगदान नहीं होने पर भी हर ईपीएफ अकाउंट अपने आप निष्क्रिय नहीं हो जाता। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO ने अब इसको लेकर स्थिति स्पष्ट की है। संगठन ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक पोस्ट के साथ वीडियो भी शेयर किया। इसमें बताया गया कि किन परिस्थितियों में EPF खाता इनऑपरेटिव माना जाता है और कब उस पर ब्याज मिलना बंद हो सकता है।