Wholesale Sugar Price: बड़े शहरों में चीनी की थोक कीमतों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। ये भाव 200 रुपये प्रति क्विंटल तक गिर गए। हालांकि, चीनी की रिटेल कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। लेकिन लोगों को चीनी की महंगाई से जल्द राहत मिल सकती है। चीनी इंडस्ट्री का मानना है कि अगले 7 से 10 दिनों में खुदरा कीमतें नीचे आ सकती हैं, क्योंकि एक्स-मिल कीमतें 5000 रुपये प्रति क्विंटल से नीचे ट्रेड कर रही हैं।
