सड़क से रिक्शा-ठेला लेकर जा रहे 50 साल के व्यक्ति की पानी के टैंकर से टक्कर हो गई। वह उछल कर सड़क पर गिर पड़ा। टैंकर के पीछे का पहिया उसके पेट के निचले हिस्से पर चढ़ गया। ठेला संचालक नीचे दबा तड़पता रहा। लोगों ने चिल्लाकर टैंकर ड्राइवर को बैक लेने को। इसके बाद राहगीर उसे अस्पताल ले गए, जहां पेट के निचले हिस्से में 19 टांके लगाए गए। इसके बाद भी उसे बचाया न जा सका। घटना का वीडियो बाजार में लगे CCTV में कैद हो गया। तेजमामला जैसलमेर के कोतवाली थाना इलाके के नीरज होटल के सामने का है। पुलिस ने टैंकर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन भी जब्त कर लिया है। शहर कोतवाल प्रेमदान रतनू ने बताया- तेज रफ़्तार टैंकर और ठेले में टक्कर के चलते पूंजाराम (50) पुत्र शंकराराम निवासी गीता आश्रम कच्ची बस्ती की जवाहिर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद मौके से ड्राइवर को पकड़ लिया है। पूंजाराम, जो बाइक-ठेले पर सामान बेचने का काम करता था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। तस्वीरों में देखिए हादसा…
