वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के जीडीपी आंकड़ों पर विवाद हो गया है। सरकार ने बताया है कि जून में खत्म हुई तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 7.8 प्रतिशत रही। ईरान-अमेरिका युद्ध के दौर में यह आंकड़ा उत्साहित करने वाला है। लेकिन, कुछ विशेषज्ञ इस पर सवाल उठा रहे हैं। इस बीच विश्व बैंक के पैमाने पर देखें तो आय के आधार पर भारत 18 साल से लोअर-मिडिल इनकम कैटेगरी की अर्थव्यवस्था वाले देश में ही शामिल है, जबकि ताईवान 16 साल में और साउथ कोरिया 18 साल में लोअर-मिडिल से निकल कर अपर-मिडिल कैटेगरी में आ चुका था।