सीकर में निकाय चुनाव के लिए जमा हुए नामांकन की स्क्रूटनी मंगलवार को हुई। सीकर में 65 वार्डों के 96 नामांकन रिजेक्ट हुए हैं। इनमें ज्यादातर रिजेक्ट होने वाले नामांकन उन लोगों के हैं, जिन्होंने पार्टी से टिकट की चाह में नामांकन किए थे। इधर, भारतीय जनता पार्टी ने वार्ड 4 में मोहम्मद आसिफ को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन आसिफ ने नामांकन नहीं किया। इसी वार्ड में सुभाष चंद्र शर्मा ने बीजेपी से नामांकन दाखिल किया था। ऐसे में अब पार्टी सिंबल उन्हें मिलेगा और वह चुनाव लड़ेंगे। वार्ड 23 से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी ने नहीं किया नामांकन वार्ड नंबर 23 में भाजपा ने मोहम्मद साहिद को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन उन्होंने नामांकन दाखिल नहीं किया। उनकी जगह पवन कुमार जिन्होंने पार्टी से नामांकन दाखिल किया, उन्हें सिंबल मिलेगा और वह पार्टी के प्रत्याशी होंगे। वार्ड नंबर 16 में पार्टी के द्वारा मोहम्मद वसीम को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया था। इस वार्ड में बीजेपी से मोहम्मद वसीम, इस्ताक और अनीता ने नामांकन किया था। लेकिन वसीम और इस्ताक का नामांकन खारिज हो गया। ऐसे में अब अनीता यह पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी होंगी। कांग्रेस पार्टी ने 65 वार्डों के लिए प्रत्याशी घोषित किए थे। इनमें किसी का भी नामांकन रद्द नहीं हुआ है। ऐसे में पार्टी के घोषित सभी 65 प्रत्याशी ही चुनावी मैदान में नजर आएंगे। यह खबर भी पढ़ें : सीकर में BJP ने Gen-Z पर खेला बड़ा दांव:7 युवाओं को चुनावी मैदान में उतारा, कांग्रेस से 3 को टिकट; 40 से 60 उम्र के 49 प्रत्याशी सीकर निकाय चुनाव में इस बार लंबे राजनीतिक दलों ने अनुभवी चेहरों के साथ इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चित जेन-ज़ी को भी चुनाव मैदान में उतारा है। 1997 से 2012 तक जन्म लेने वालों को जनरेशन ज़ी कहा जाता है। नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस और भाजपा ने बुजुर्ग चेहरों के साथ-साथ युवाओं पर भरोसा जताया है। दोनों ही पार्टियों ने युवा से लेकर बुजुर्ग चेहरों तक संतुलन बनाने की कोशिश की है। दोनों पार्टियों ने कुल 10 युवा चेहरों को मैदान में उतारा है।(पूरी खबर पढ़ें)