Ashleigh Gardner: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया (AUS-W vs ENG-W) के बीच बुधवार को आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 (ICC Women’s ODI World Cup 2025) का 23वां मुकाबला इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की एशले गार्डनर ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए अपने खाते में एक और उपलब्धि जोड़ ली। दरअसल, वह महिला वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाली खिलाड़ी बन गईं। इंग्लैंड के खिलाफ एशले गार्डनर ने 69 गेंदों में शतक पूरा किया और 73 गेंद में 16 चौके संग 104 रन बनाकर नाबाद रहीं।