अलवर के खेड़ली रेल गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूल के सामने खाली ग्राउंड में स्कूटी चलाना सीख रही 18 वर्षीय युवती स्कूटी का एक्सीलेटर अचानक खींच बैठी। तेज रफ्तार में स्कूटी करीब 100 मीटर आगे बढ़कर सड़क पर चढ़ गई और सीधे स्कूल की दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी उछलकर स्कूल के छज्जे से टकराई और नीचे गिर गई। वहीं युवती करीब 7 फीट हवा में उछलकर पास की पानी की टंकी से जा भिड़ी। हादसे में युवती रेशमा कोहली (18 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर में गहरी चोट आने के बाद परिजनों ने उसे भरतपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज आईसीयू वार्ड में चल रहा है। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। कॉलेज जाने के लिए नई स्कूटी खरीदी थी
रेशमा के पिता चंद्रभान कोहली ने बताया कि उनकी बेटी अपने भाई के साथ स्कूल के सामने खाली मैदान में स्कूटी चलाना सीख रही थी। शुरुआत में उसका भाई पीछे से स्कूटी संभाल रहा था, लेकिन अचानक रेशमा ने रेस खींच दी, जिससे स्कूटी अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। जानकारी के अनुसार रेशमा ने हाल ही धनतेरस के दिन कॉलेज जाने के लिए नई स्कूटी खरीदी थी। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरा घटनाक्रम स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। यह खबर भी पढ़ें : हाथ में फटा सुतली बम, दोनों आंखों से दिखना बंद:सड़क पर पड़ा मिला था पटाखा, आंखों की पुतलियों में सफेद लाइन आई अलवर शहर में एक लड़के के हाथ में बम फट गया। इससे उसकी आंखों में बारूद भर गया। वहीं आंखों की पुतलियों में सफेद लाइन दिख रही हैं। शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र के सोनावा डूंगरी सेक्टर-3 में मंगलवार शाम करीब 6 बजे यह दर्दनाक हादसा हुआ। मोहल्ले में खेल रहे 7 वर्षीय बालक देव पुत्र उत्तम के हाथ में पटाखा फट गया। (पूरी खबर पढ़ें)