रक्षाबंधन से पहले वाराणसी के जूनियर साइंटिस्ट श्याम चौरसिया के नेतृत्व में छात्राओं ने जवानों की सुरक्षा के लिए AI सोलर सोल्जर सेफ्टी राखी तैयार की है. राखी में डिस्प्ले, ट्रांसमीटर-रिसीवर, ब्लूटूथ, कैमरा, माइक्रोफोन और बैटरी जैसी तकनीकें लगाई गई हैं. प्रोटोटाइप में सोलर सेल्फ-चार्जिंग सिस्टम है और सीमावर्ती क्षेत्रों में संचार और सुरक्षा में मदद का दावा किया गया है.