Gold Vs Mutual Fund Return: तीन साल के SIP रिटर्न की दौड़ में गोल्ड फंड ने इक्विटी फंड को काफी पीछे छोड़ दिया है। वैल्यू रिसर्च (Value Research) के आंकड़ों के अनुसार, SBI गोल्ड फंड ने तीन साल में 44.11 फीसदी का SIP रिटर्न दिया, जबकि एक्सिस गोल्ड फंड का रिटर्न 43.84 फीसदी रहा। यानी अगर किसी निवेशक ने तीन साल तक हर महीने 10,000 रुपये की SIP की होती, तो SBI गोल्ड फंड में उसका कुल निवेश 3.60 लाख रुपये होता जो रिटर्न के साथ बढ़कर 6.59 लाख रुपये हो जाता। वहीं, टॉप इक्विटी फंड में इतनी ही रकम निवेश करने पर रिटर्न करीब 4.90 लाख रुपये होता।