उदयपुर शहर में सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर की ओर से सोमवार को भगवान महाकालेश्वर के नगर भ्रमण (शाही सवारी) का आयोजन किया जाएगा। सवारी के दौरान शनि देव मंदिर, चेतक सर्कल, महाकाली मंदिर हाथीपोल, जगदीश मंदिर, जगदीश चौक, बड़ा गणेश मंदिर और जाड़ा गणेश जी अंबामाता मंदिर पर महाआरती होगी। बड़ी संख्या में जुटने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए यातायात पुलिस ने दोपहर 1 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक ट्रैफिक डायवर्जन और नो-एंट्री लागू की है। दोपहर 1 बजे से 7 प्रमुख मार्गों पर पूरी तरह नो-एंट्री सिटी एएसपी उमेश ओझा ने बताया- दोपहर 1 बजे से शाही सवारी पूरे होने तक निम्नलिखित रास्तों पर सभी गाड़ियों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। ऐसे रहेगा ट्रैफिक का नया डायवर्जन रूट रानी रोड पर एक तरफ पार्किंग, आपातकालीन सेवाओं को छूट शाही सवारी में शामिल होने वाले सभी वाहनों की पार्किंग रानी रोड पर एक तरफ तय की गई है। शोभायात्रा मार्ग के आसपास मुख्य सड़कों पर किसी भी प्रकार की पार्किंग पूरी तरह बंद रहेगी। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न चौराहों पर डिवाइडर के साथ ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। यह डायवर्जन एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं पर लागू नहीं होगा।
