कजाकिस्तान में जिंदगी की जंग लड़ रहे राजस्थान के MBBS स्टूडेंट राहुल घोसलिया (22) को जयपुर लाया गया है। सोमवार को शाम करीब 7.30 बजे एयर एम्बुलेंस से जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे राहुल को मेडिकल और जिला प्रशासन की टीम की निगरानी में SMS हॉस्पिटल लाया गया, जहां उसे मेडिकल आईसीयू फर्स्ट के वार्ड में भर्ती किया गया है। एयरपोर्ट पर सीएमएचओ डॉ. रवि शेखावत, डॉ. अनिल, शाहपुरा से भाजपा नेता उपेन यादव सहित जयपुर प्रशासन की टीम तैनात रही। SMS हॉस्पिटल से विशेष क्रिटिकल एम्बुलेंस और डॉक्टरों की टीम भी एयरपोर्ट भेजी गई। SMS हॉस्पिटल पहुंचने पर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी की देखरेख में ट्रीटमेंट शुरू किया गया। SMS प्रशासन ने राहुल के इलाज के लिए 4 डॉक्टर्स की एक टीम बनाई है। इसमें न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के सीनियर प्रोफेसर डॉ. दिनेश खंडेलवाल, एनेस्थीसिया डिपार्टमेंट से डॉ. निहार शर्मा, जनरल मेडिसिन डिपार्टमेंट का जी.एल. धायल, इमरजेंसी मेडिसिन के एचओडी डॉ. सतीश मीणा के साथ अतिरिक्त अधीक्षक नरेन्द्र सिंह चौहान को शामिल किया है। सोशल मीडिया पर सरकार से लगाई थी गुहार
जयपुर के नयाबास गांव का रहने वाला राहुल साल 2021 से अस्ताना (कजाकिस्तान) से MBBS कर रहा था। इसी महीने 8 अक्टूबर को राहुल को ब्रेन हेमरेज हो गया, तब से वो वहां के हॉस्पिटल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर था। राहुल की जीवन बच सके और उसे बेहतर इलाज मिले, इसके लिए उसके माता-पिता ने सोशल मीडिया के जरिए भारत और राज्य सरकार से सहयोग मांगा था। उन्होंने एयर लिफ्ट करके राहुल को भारत लाने की गुहार लगाई थी। राहुल को इंडिया लाने के लिए बीते कई दिनों से उसका परिवार और कई सामाजिक संस्थाएं कोशिश कर रही थीं। 30 घंटे तक होश में था राहुल
जानकारी के अनुसार, राहुल 8 अक्टूबर को कॉलेज की लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहा था। इस दौरान उसे उल्टियां हुईं और चक्कर आने लगे। राहुल वापस हॉस्टल रूम पर आ गया और कुछ दवाएं ली। जब तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो राहुल के दोस्तों ने उसे मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में ही एडमिट करा दिया। परिवार के सदस्यों ने राहुल के दोस्तों से बातचीत के आधार पर बताया था कि अगले 30 घंटों तक वह होश में था। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। राना ने की राहुल की वतन वापसी में मदद
राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (राना) ने राहुल को भारत लाने में सहयोग किया। संगठन के अध्यक्ष प्रेम भंडारी ने बताया- उनकी राहुल के परिजनों से बात हुई और उसके बाद उन्होंने भारतीय दूतावास से संपर्क कर राहुल की शिफ्टिंग का प्रयास किया। विदेश मंत्रालय, इंडियन कम्युनिटी वेलफेयर फंड, राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका और जन सहयोग से कोशिशें कामयाब रही। इस मामले में जयपुर जिला कलेक्टर से भी चर्चा हुई। जयपुर पहुंचने के बाद एसएमएस हॉस्पिटल में इलाज की व्यवस्था भी कर दी गई है। राहुल से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए…. 1. MBBS स्टूडेंट को दिवाली पर एयर-एंबुलेंस से कजाकिस्तान से लाएंगे:ब्रेन हेमरेज के बाद से वेंटिलेटर पर है; जयपुर के SMS हॉस्पिटल में होगा इलाज कजाकिस्तान में जिंदगी की जंग लड़ रहे राजस्थान के राहुल की वापसी की राह तय हो गई है। सोमवार (20 अक्टूबर) को यानी दिवाली के दिन एयर एम्बुलेंस के जरिए राहुल को जयपुर लाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर 2. डॉक्टर बनने कजाकिस्तान गया राहुल लड़ रहा जिंदगी की जंग:ब्रेन हेमरेज के बाद वेंटिलेटर पर, NRI बोले-हमारा संगठन उठाएगा राजस्थान लाने का आधा खर्च जयपुर में शाहपुरा के नजदीक नयाबास गांव का राहुल घोसलिया (22) कजाकिस्तान से MBBS कर रहा है। अगले साल पढ़ाई पूरी होने वाली है। घरवालों ने सोचा- राहुल डॉक्टर बनकर लौटेगा तो गरीब मरीजों और गांव की सेवा करेगा। पढ़ें पूरी खबर