रणथंभौर टाइगर रिजर्व से बाघिन रिद्धि के मेल शावक के घायल होने की खबर सामने आई है। यहां पर्यटकों ने बाघिन के मेल शावक के आगे के दाहिने पैर में घाव देखा।
हालांकि वन विभाग की ओर बाघिन के साथ सभी शावकों की मॉनिटरिंग की जा रही है और शावक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पर्यटकों को दिखा आगे के पैर में घाव
जानकारी के अनुसार पर रविवार 19 अक्टूबर को पर्यटकों को बाघिन व उसके शावक जोन नंबर 3 में दिखाई दिए थे। इसी दौरान एक पर्यटक को बाघिन के मेल शावक के आगे वाले दाहिने पैर में एक घाव दिखाई दिखा। हालांकि घाव 4 से 5 दिन पुराना लग रहा था।
वन विभाग के अनुसार आगे के पैर में घाव होने के चलते चिंता की बात नहीं है। शावक के घाव को जीभ से चाटकर सही करने की संभावना है। हालांकि वन विभाग की ओर से शावक की लगातार मॉनिटरिंग और ट्रेकिंग की जा रही है। साल 2023 में दिया था शावकों को जन्म
बाघिन रिद्धि की उम्र लगभग 7 साल है। इसने 2023 में 3 शावकों को जन्म दिया, जिसमें से सबसे बड़ी शावक मीरा के साथ रिद्धि का संघर्ष भी हुआ था। जिसके बाद मेल शावक के घायल होने की खबर सामने आई है।