हनुमानगढ़ जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत टिब्बी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 23.97 ग्राम अवैध हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया। आरोपी की पहचान वार्ड नंबर 5, गुड़िया, थाना टिब्बी निवासी करीब शेर खान (40) उर्फ शेरू पुत्र जान मोहम्मद उर्फ जानी के रूप में हुई है। संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस ने रोका जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए सभी अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद और वृत्ताधिकारी संगरिया शंकरलाल छाबा की निगरानी में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी राकेश सांखला के नेतृत्व में एसआई प्रमोद सिंह अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने शेर खान उर्फ शेरू को संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 23.97 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई। संगरिया थाने में NDPS एक्ट के तहत मामला आरोपी के खिलाफ थाना संगरिया में प्रकरण संख्या 380/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच थाना प्रभारी अमर सिंह कर रहे हैं। राजस्थान-हरियाणा में करीब 40 मामले दर्ज पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी टिब्बी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ राजस्थान और हरियाणा के विभिन्न थानों में चोरी, मारपीट और एनडीपीएस एक्ट सहित करीब 40 मामले दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी से नशे की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। इन पुलिसकर्मियों ने की कार्रवाई कार्रवाई करने वाली टीम में एसआई प्रमोद सिंह, एएसआई सुखचैन सिंह, हेड कॉन्स्टेबल रामपाल 2121, कॉन्स्टेबल विजय कुमार 791 और कॉन्स्टेबल ड्राइवर पंकज कुमार 1045 शामिल रहे। पुलिस के अनुसार हेड कॉन्स्टेबल रामपाल 2121 की कार्रवाई में विशेष भूमिका रही।
