नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर झुंझुनूं से है। हिस्ट्रीशीटर का किडनैप कर भाग रहे बदमाशों की मौत हो गई, चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. हिस्ट्रीशीटर का किडनैप कर भाग रहे 2 बदमाशों की मौत
झुंझुनूं में हिस्ट्रीशीटर का किडनैप कर भाग रहे बदमाशों की गाड़ी ट्रॉले में घुस गई। हादसे में एक अन्य हिस्ट्रीशीटर समेत दो बदमाशों की मौत हो गई। हादसा अजीतगढ़ गांव के पास हुआ। पूरी खबर पढ़ें 2. राजस्थान में दीपावली से पहले एयर-क्वालिटी खतरे के निशान पर
राजस्थान में दीपावली से पहले कुछ शहरों की एयर क्वालिटी बिगड़ गई है। इनमें औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी के अलावा जयपुर, चूरू, बीकानेर, धौलपुर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, जोधपुर, सवाई माधोपुर, सीकर, श्रीगंगानगर और टोंक शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें 3. 3 बेटे-बेटियों के बाद मां की भी मौत:पति की हालत गंभीर
जैसलमेर बस अग्निकांड में रविवार देर रात एक और महिला की मौत हो गई। महिला के दो बेटे और एक बेटी की इस हादसे में पहले ही मौत हो चुकी है। पति की हालत गंभीर बनी हुई है। पूरी खबर पढ़ें 4. महिला ने बस में बेटे को दिया जन्म
सिरोही जिले में आबूरोड के निकट भारजा टोल नाके के पास सुमेरपुर से आ रही एक रोडवेज बस में एक महिला ने बेटे को जन्म दिया। बस में यात्रा कर रही एक महिला को प्रसव पीड़ा हुई। पूरी खबर पढ़ें 5. अलवर में सल्फर-पोटाश से पटाखा बनाते वक्त धमाका
अलवर के महताब सिंह का नोहरा क्षेत्र में सोमवार सुबह 16 वर्षीय किशोर घायल हो गया। किशोर पाइप में सल्फर और पोटाश भरकर पटाखे जैसा धमाका करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन बारूद ऊपर जाने के बजाय उल्टा फट गया। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. जयपुर में एक साथ 250 मोबाइल चोरी
जयपुर में आज एक साथ करीब 250 मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। गोविंददेवजी मंदिर के पास लगने वाली फूलमंडी में आज सुबह लोग दीपावली पूजन के लिए ताजा फूल लेने पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़ें 7. रणथंभौर में बाघिन रिद्धि का शावक हुआ घायल
रणथंभौर टाइगर रिजर्व से बाघिन रिद्धि के मेल शावक के घायल होने की खबर सामने आई है। यहां पर्यटकों ने बाघिन के मेल शावक के आगे के दाहिने पैर में घाव देखा। बाघिन के साथ सभी शावकों की मॉनिटरिंग की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें 8. बीकानेर में 10 हजार पक्षियों के लिए 5500 दीपक जलाए
बीकानेर से करीब 100 किलोमीटर दूर स्थित तोलियासर गांव में इस बार अनूठी दीपावली मनाई जा रही है। गांव में दस हजार पक्षियों के लिए दीपोत्सव का आयोजन किया गया। रविवार रात खेतेश्वर वाटिका में 5500 दीपक जलाकर रोशनी की गई। पूरी खबर पढ़ें
खबर जो हटकर है
9.पिता 40 का और बेटा 130 साल का
पिता 40 का और बेटा 130 साल का। इतना ही नहीं पति की उम्र 45 और पत्नी की उम्र हो गई 103 साल। ये हैरान कर देने वाला मामला है झुंझुनूं जिले का। ऐसे एक या दो नहीं, करीब 90 परिवार हैं, जिनके सदस्यों की उम्र दर्ज करने में बड़ी लापरवाही सामने आई है। पूरी खबर पढ़ें
कल क्या है खास
10. प्रदेश के कई शहरों में 21 को मनाएंगे दीपावली
21 अक्टूबर को 3.56 तक अमावस्या रहने से प्रदेश के कई शहरों में मंगलवार को दीवाली मनाई जाएगी। कई व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी की पूजा करेंगे।
