India vs Sri Lanka 2nd Test Day 1: देवदत्त पडिक्कल ने शुरुआती दौर में श्रीलंकाई फील्डर्स के कैच छोड़ने का पूरा फायदा उठाते हुए सीरीज में लगातार दूसरा शतक लगाकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इसके साथ ही पडिक्कल विदेशी धरती पर 2018-19 के बाद नंबर-3 पर उतरते हुए लगातार दो शतक जड़ने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले भारत के लिए नंबर-3 बल्लेबाज ने लगातार दो विदेशी टेस्ट मैचों में शतक बॉर्डर्ड गावस्कर ट्रॉफी 2018-19 में लगाए थे। उस दौरान चेतेश्वर पुजारा ने एमसीजी में 106 और 0, इसके बाद एससीजी में 193 रन की शतकीय पारी खेली थी।
