Aadhaar Update for Children: अगर आपके बच्चे की उम्र 5 साल या 15 साल हो चुकी है, तो आधार से जुड़ा एक जरूरी काम बाकी हो सकता है। UIDAI ने बच्चों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट यानी MBU को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। देशभर में अब तक 2 करोड़ से ज्यादा बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट पूरा किया जा चुका है। सबसे अच्छी बात यह है कि फिलहाल 5 से 17 साल की उम्र के बच्चों के लिए यह अपडेट 30 सितंबर 2026 तक मुफ्त है। ऐसे में अगर आपके बच्चे का MBU बाकी है, तो इसे टालने की बजाय समय रहते पूरा करा लेना बेहतर है।
