राज्य निर्वाचन आयोग ने झुंझुनूं जिले की सभी 19 शहरी निकायों में चुनाव कार्यक्रम बदल दिया है। झुंझुनूं के जिन निकायों में पहले फेज में 9 सितंबर को वो​टिंग होनी थी, वहां अब दूसरे फेज में 11 सितंबर को वोटिंग होगी। जिन निकायों में दूसरे फेज में 11 सितंबर को वोंटिंग होनी थी, वहां अब पहले फेज में 9 सितंबर को वोटिंग होगी। इधर, निकाय चुनाव में टिकट चाहने वाले लोग आवेदन कर रहे हैं। कोटा के जीएमए प्लाजा स्थित बीजेपी के जिला कार्यालय में नगर निगम के वार्ड 22 से पति और पत्नी दोनों ने भाजपा से टिकट के लिए आवेदन किया है। देर शाम कोटा नगर निगम के भाजपा पार्षदों की एक लिस्ट सोशल मीडिया पर शेयर हुई। जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने इसे फर्जी बताया है। जोधपुर में लॉटरी के बाद 12 वार्डों के परिसीमन का विवाद हाईकोर्ट पहुंच गया। झुंझुनूं जिले का ये है चुनाव कार्यक्रम… झुंझुनूं में वोटिंग की तारीख क्यों बदली… राज्य निर्वाचन आयोग का कहना है कि 10 और 11 सितंबर को मंदिरों में भादवा अमावस्या की वार्षिक पूजा-अर्चना में देशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु झुंझुनूं आते हैं। वार्षिक पूजा-अर्चना के दौरान काफी संख्या में पुलिस जाप्त लगाया जाता है। मंदिरों के आस-पास के भवनों में पोलिंग सेंटर बनाए गए हैं। इस वजह से चुनाव कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। ….. निकाय चुनाव से जुड़ी जिलों की खबरें यहां क्लिक कर पढ़ें… जयपुर | जोधपुर | उदयपुर | कोटा | अलवर | सीकर पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…