Share Market Today: सात कारोबारी सत्रों की लगातार गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को जोरदार वापसी की। बीएसई सेंसेक्स 0.82 फीसदी या 628 अंक की बढ़त के साथ 77,537 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 0.64 फीसदी या 153 अंक की बढ़त के साथ 24,231 पर बंद हुआ। बैंकिंग, एनबीएफसी, आईटी, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी माहौल सकारात्मक रहा। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.67% और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.50% चढ़कर बंद हुई।
