Diwali India Vs China Vehicles: दिवाली पर भारत में कारों का जलवा नजर आ रहा है। कारों के लिए स्कीमों से बिक्री आसमान छू रही हैं। दिवाली का सीजन आते ही भारत में कार बाजार गरम हो गया है! धनतेरस से शुरू होकर दीपावली तक लोग नई गाड़ियां खरीदने में लगे हुए हैं। कई ग्राहकों ने शुभ मुहूर्त के अनुसार कारें खरीदने का प्लान बनाया है। मीडिया रिपोटर्स के अनुसार मारुति, हुंडई व टाटा जैसी कंपनियां खास ऑफर चला रही हैं – कैश डिस्काउंट, लो EMI, एक्सचेंज बोनस। अनुमान: धनतेरस पर ही 1 लाख से ज्यादा कारें बिकीं, टर्नओवर 8,000 करोड़ पार! मारुति 51,000 यूनिट्स, टाटा 25,000, हुंडई 14,000 डिलीवरी टारगेट पर। GST 2.0 रिफॉर्म्स से कीमतें घटीं, EV पर भी डिस्काउंट। असल बात: त्योहार = नई कार का बहाना!