Small Savings Scheme: पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) भारत की लोकप्रिय बचत योजनाओं में शामिल है और यह एक सरकारी योजना है। टैक्स लाभ, ब्याज और लंबी अवधि के कारण यह भरोसेमंद विकल्प बना हुआ है। ऐसे में अगर आप रिटायर्मेंट के लिए एक स्मार्ट फंड बनाना चाहते हैं तो PPF आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। PPF में फिलहाल सालाना 7.1 फीसदी का ब्याज मिलता है। अगर निवेशक हर साल 1.5 लाख यानी हर महीने 12,500 रुपये जमा करे, तो निवेश की 15+5+5 रणनीति से 1.03 करोड़ रुपये का फंड बना सकते हैं। इस फंड को यदि न निकाला जाए तो निवेशक हर महीने 61,000 रुपये की पेंशन पा सकता है और उसका निवेश भी सुरक्षित रहेगा।
