जयपुर में वॉट्सएप पर लिंक भेजकर 23 लाख रुपए ठग लिए गए। सीनियर सिटीजन कार्ड के वेनिफिट का लालच देकर बुजुर्ग को बातों में फंसाया गया। वॉट्सएप पर भेजे लिंक को क्लिक करते ही बिना ओटीपी के बैंक अकाउंट से रुपए निकल गए। महेश नगर थाने में पीड़ित बुजुर्ग के बेटे ने रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने बताया- महेश नगर के देवी चिंरजीवी कॉलोनी निवासी सुनीश गोयल (56) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया- उनके पिता जगदीश प्रसाद के साथ साइबर फ्रॉड हुआ। 13 अगस्त को उनके पिता के मोबाइल पर अनजान मोबाइल नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को एयू स्मॉल बैंक का कर्मचारी बताया। पिता को सीनियर सिटीजन कार्ड के बार में बताया। एक-एककर 23 लाख रुपए निकले कार्ड के वेनिफिट बताकर बनाने के लिए वॉट्सएप पर भेजी फाइल को ऑपन करने के लिए कहा। वॉट्सऐप पर भेजी बीआईएस फाइल को क्लिक करने के बाद एयू स्मॉल बैंक अकाउंट से अलग-अलग टुकड़ों में बिना OTP के करीब 23 लाख 20 हजार 200 रुपए निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आता तो पता चला मोबाइल पर मैसेज आने पर बैंक से रुपए निकलने का पता चलने पर साइबर फ्रॉड का पता चला। महेश नगर थाना पुलिस की ओर से साइबर फ्रॉड का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
