अलवर शहर में मत्स्य औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार सुबह 6 बजे एक तेल पैकिंग फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग से फैक्ट्री की दीवार गिर गई। सरसों का तेल सड़क पर बह गया। घटना के समय फैक्ट्री में 700 टन सरसों तेल का स्टॉक था। आग को देखकर आस-पास स्थित फैक्ट्रियों में भी अफरा-तफरी मच गई और उन्हें भी खाली करवाया गया है। 5 जिलों से आई 25 दमकलों ने 150 चक्कर लगाकर 8 घंटे में आग पर काबू पाया। आग की सूचना पर वन मंत्री संजय शर्मा भी मौके पर पहुंचे थे। फैक्ट्री मालिक पवन चौधरी का कहना है कि दोपहर करीब 2 बजे तक आग को बुझाया गया। देखिए आग की PHOTOS 15 अगस्त के कारण फैक्ट्री में थी छुट्टी 15 अगस्त के कारण फैक्ट्री में छुट्टी थी। फैक्ट्री में केवल गार्ड मौजूद था। गार्ड ने ही सबसे पहले फैक्ट्री के अंदर आग की लपटों को देखा। इसके बाद मालिक पवन चौधरी को सूचना दी थी। गत्ते में चिंगारी के बाद आग लगने की आशंका फायरमैन अमरचंद ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर सामने आया कि किसी गत्ते पर चिंगारी गिरने के बाद आग लगी है। धीर-धीरे आग पूरी फैक्ट्री में फैल गई। डीग, भरतपुर, महुआ, दौसा, भिवाड़ी, खैरथल और अलवर जिले की करीब 20 से 25 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। पल-पल का अपडेट जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
