दिल्ली की शान कही जाने वाली कुतुब मीनार (जिसकी नींव 1199 में पड़ी) और मुगल बादशाह शाहजहां का बनवाया लाल किला (1638-1648) — दोनों उस दौर में बने जब सीमेंट का नामोनिशान तक नहीं था। ऐसे में सवाल उठता है कि बिना सीमेंट के ये इमारतें इतनी मजबूत कैसे बनीं कि सदियों बाद भी शान से खड़ी हैं?
