खैरथल में शनिवार को 80वां स्वाधीनता दिवस देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह पीएमश्री जवाहर नवोदय स्कूल में हुआ। यहां कलेक्टर अतुल प्रकाश ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान और अनुशासित मार्च पास्ट ने समारोह में जोश भर दिया। इस अवसर पर स्कूली छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया। छात्रों ने मार्च पास्ट में भी अनुशासन का परिचय दिया। स्वाधीनता दिवस समारोह का एक प्रमुख आकर्षण जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 38 प्रतिभाओं, अधिकारी-कर्मचारियों और सामाजिक संस्थाओं का सम्मान रहा। उन्हें शिक्षा, पशुपालन, पर्यावरण, महिला सशक्तीकरण, पुलिस जागरूकता, प्रशासन, खेल और सामाजिक सेवा जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी सम्मानित
पशुपालन के क्षेत्र में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. चन्द्रप्रकाश सैनी को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत जिले में सर्वाधिक 2036 पशु स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र जारी करने पर सम्मानित किया गया। वहीं, शिक्षक गौरव बत्तरा को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम, एआई के उपयोग और शैक्षणिक नवाचार के लिए सम्मान मिला। प्रतिभावान छात्रों को किया सम्मानित
बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया। इनमें कक्षा 10वीं में 98.67 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली अंजलि, 12वीं में 98.60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली प्रियंका और 12वीं में 98 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली कनिका शामिल हैं। इनके अलावा आशा, पियूष, रजनीत, नेहा और आज्या को भी 98 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। पर्यावरण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में श्रीराम यादव और कृष्णा शर्मा सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मान मिला। स्वेच्छा संस्था अलवर को महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने के उल्लेखनीय कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। पुलिस जागरूकता में ये कार्मिक हुए सम्मानित
पुलिस जागरूकता अभियान के क्षेत्र में ततारपुर थाने की सुरक्षा सखी सुनीता देवी और खैरथल थाने की सुरक्षा सखी शिवानी शर्मा को स्कूल-कॉलेजों में Raj-Cop Citizen App और साइबर अपराध के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सम्मान दिया गया। पूजा छितरोलिया को संपर्क पोर्टल एवं जनसुनवाई के प्रभावी निस्तारण के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में फूल चन्द, मुकेश कुमार शर्मा, विशाल गुप्ता, बरसत खान, दीपक सिंह, गाइड कैप्टन भारती, यतेश यादव, अमित जुगल, सुषमा पटवारी, लक्ष्मी राम शर्मा और हेमन्त कुमार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल रहे। नामांकन बढ़ाने में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रधानाचार्य संतोष कुमारी, रतिराम सैनी और राकेश कुमार को भी सम्मानित किया गया। समारोह में विधायक दीपचंद खैरिया, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, पूर्व विधायक रामहेत यादव, एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय, एडीएम शिवपाल जाट, एडिशनल एसपी जया सिंह, ट्रेनी आरपीएस नेहा मीना, सीएमएचओ डॉ. अरविंद गेट, जिला शिक्षा अधिकारी रमेश चंद मेघ, जिला खाद्य सुरक्षा एवं रसद अधिकारी राकेश सोनी और आयुक्त मुकेश कुमार सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। किशनगढ़बास में भी गूंजा देशभक्ति का जज्बा
इधर, किशनगढ़बास में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपखंड स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम सत्यवीर सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया। समारोह में डीएसपी लाल सिंह यादव, सीबीईओ चंद्रभान यादव, पंचायत समिति प्रधान बीपी सुमन सहित अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान 30 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया तथा वीरांगनाओं का भी सम्मान किया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने संस्कृत देशभक्ति धार्मिक और सामाजिक संदेशप्रद प्रस्तुतियों से आगंतुकों का मनमोहा। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को नमन किया गया और देश की एकता-अखंडता का संकल्प लिया गया। देखें समारोह से जुड़े PHOTOS
