बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पंचायत-निकाय चुनाव में बीजेपी सर्वे के आधार पर टिकट देगी। किसी भी कार्यकर्ता के साथ टिकट बंटवारे में भेदभाव नहीं किया जाएगा। टिकट देने में हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी कि टिकट पाने वाला व्यक्ति सेवक हो, जनता के विकास के काम के लिए समय देने वाला हो। जनता उसे पंसद करती हो। कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए नेताओं को टिकट देने के सवाल पर मदन राठौड़ ने कहा- हमारे यहां कोई भेदभाव नहीं है, जो भी जनसेवक है और जनता जिसको पंसद करती है। हम उस व्यक्ति को मैदान में उतारेंगे और वह जीतेगा। उन्होने कहा- प्रदेश की जनता जागरूक है, उसकी चुनावों में कड़ी से कड़ी जोड़ने की प्राथमिकता रहती है। केन्द्र और राज्य में हमारी सरकार है। स्थानीय निकाय चुनाव में भी कड़ी से कड़ी जोड़ेंगे तो विकास को रास्ता मिलता है। विकास ज्यादा होता है, जनता सब समझ रही है। इस समय जनता विकास चाहती हैं। डोटासरा को सोचना चाहिए, किससे सवाल कर रहे है निकाय और जिला प्रमुख की लॉटरी में ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग को कम प्रतिनिधित्व मिलने के मुद्दे पर डोटासरा के बयान पर पलटवार करते हुए मदन राठौड़ ने कहा- डोटासरा को सोचना चाहिए कि वो किससे सवाल कर रहे हैं। सरकार ने तो यह काम नहीं किया है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के आधार पर लॉटरी निकाली जा रही है। वो हम पर आरोप कैसे लगा सकते हैं। यह ओबीसी आयोग और चुनाव आयोग का काम है। इसमें सरकार बीच में कहां आती है। बीजेपी छुआछूत को बर्दाश्त नहीं करती राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा मंच पर शुद्धिकरण के आरोपों को लेकर मदन राठौड़ ने कहा- बीजेपी कभी भी छुआछूत का बर्दाश्त नहीं करती है। हम पूरे समाज को एक मानते हैं। जो विषय नहीं है, विपक्ष उसे बिना वजह विषय बनाना चाहता है। हम लोग समाज को एक करना चाहते हैं। यह लोग समाज को तोड़ने का काम कर रहे हैं। झगड़ा पैदा करना चाहते हैं। अशांति पैदा करना चाहते हैं।
