Parliament Cost Per Minute: संसद का मानसून सत्र आज गुरुवार को समाप्त हो गया है। आखिरी दिन लोकसभा की कार्यवाही सिर्फ 1 मिनट चली। वहीं, राज्यसभा की कार्यवाही करीब 1 घंटे चली। इस मानसून सत्र में कुल 12 बिल पास हुए, लेकिन लगातार हंगामे और स्थगन ने संसद के कामकाज के लिए उपलब्ध समय का बड़ा हिस्सा खा लिया। सांसदों को सरकार से सवाल पूछने, नीतियों पर चर्चा करने और कानूनों की बारीकियों की जांच करने के लिए जो समय मिलना चाहिए था, उसका एक हिस्सा हंगामे की भेंट चढ़ गया। नुकसान सिर्फ यही नहीं है। संसद को चलाने में भारी-भरकम पैसा खर्च होता है। वह पैसा भी व्यर्थ चला गया।
