Tata Sons के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने 12 अगस्त को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, वे तत्काल पद नहीं छोड़ेंगे। उनका मौजूदा कार्यकाल 20 फरवरी 2027 को खत्म होगा। चंद्रशेखरन ने स्पष्ट कर दिया है कि वह इसके बाद दोबारा चेयरमैन बनने के लिए अपना नाम आगे नहीं रखेंगे। चंद्रशेखरन ने एक स्टेटमेंट जारी कर यह बात कही है। चंद्रशेखरन का यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब टाटा संस में नेतृत्व को लेकर लंबे समय से स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही थी। फरवरी में उनके तीसरे कार्यकाल को मंजूरी देने का फैसला टाल दिया गया था। इसके बाद से टाटा ट्रस्ट और टाटा संस के बीच मतभेदों की खबरें लगातार सामने आती रही हैं।
