ICICI Bank Q2 Results: भारत के दूसरे सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर के बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही का रिजल्ट जारी कर दिया है। दूसरी तिमाही में बैंक ने अपने स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ में 5.2% की ग्रोथ दर्ज की है। बैंक का शुद्ध लाभ इस तिमाही में 12,359 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 11,746 करोड़ रुपये था।