Gold Outlook: हर चमकती चीज सोना नहीं होती, लेकिन चमकती हुई यह चीज जो सोना है, वह इस समय आपको लखपति से करोड़पति बनाए दे रही है! दुनिया भर में सोने के दामों ने जो गति पकड़ी है, वह फिलहाल तो थमने का नाम लेती नहीं दिख रही। पिछले साल इसी माह अक्टूबर में 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का न्यूनतम भाव 76,790 रुपये और अधिकतम भाव 81,480 रुपये तक गया। जबकि इस साल अक्टूबर में बंपर दौड़ के साथ गोल्ड प्राइस धनतेरस और दीवाली के इर्द-गिर्द अब तक के तमाम रिकॉर्ड तोड़ते हुए आसमान छू चुके हैं। 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड 1,33,605 रुपये छू चुका है।
