Dabur vs FSSAI: देश की बड़ी एफएमसीजी कंपनी डाबर इंडिया (Dabur India) ने फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) पर गंभीर आरोप लगाया है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का कहना है कि नियामक ने प्रतिस्पर्धी कंपनियों के फायदे के लिए उसके ‘100 फीसदी’ दावों वाले प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक लगाई है, जिससे करीब 150 करोड़ रुपये का माल खतरे में पड़ गया है। इसके लिए डाबर ने दिल्ली हाई कोर्ट में 6 अगस्त को एक याचिका दायर की है।
