चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती-2024 में अनुसूचित क्षेत्र के चयनित 825 अभ्यर्थियों को नियुक्ति और पदस्थापन दे दिया है। विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत चयनित अभ्यर्थियों को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी/वार्ड बॉय के पद पर दो वर्ष की परिवीक्षाधीन प्रशिक्षणार्थी अवधि के लिए नियुक्त किया गया है। जिलेवार नियुक्तियों में बांसवाड़ा में सबसे ज्यादा 220 कार्मिकों को नियुक्ति मिली है। डूंगरपुर में 201, सलूंबर में 125, उदयपुर प्रथम में 117, प्रतापगढ़ में 96, उदयपुर द्वितीय में 46, चित्तौड़गढ़ में 5 कार्मिकों को नियुक्त किया गया है। इस तरह उदयपुर जिले के दोनों क्षेत्रों को मिलाकर कुल 163 कार्मिक मिले हैं। निर्धारित प्रक्रिया के तहत करना होगा पदग्रहण, पुलिस सत्यापन भी जरूरी उदयपुर प्रथम में झाड़ोल और कोटड़ा में 20-20, ऋषभदेव और नयागांव में 18-18, फलासिया में 15, खेरवाड़ा में 14 और गिर्वा में 12 कार्मिकों की नियुक्ति हुई है। वहीं उदयपुर द्वितीय में बड़गांव और गोगुंदा में 13-13, सायरा में 9, कुराबड़ में 6 और वल्लभनगर में 5 कार्मिकों को पदस्थापन मिला है। विभाग के आदेश के अनुसार नव नियुक्त कार्मिकों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने पदस्थापन स्थल पर कार्यग्रहण करना होगा। नियुक्ति से पहले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन और पुलिस सत्यापन भी कराया जाएगा।
