नागौर जिले में श्रद्धालु पर तलवार से हमला करने वाले महंत का शव पेड़ से लटका मिला। महंत को 2 दिन पहले ही जमानत मिली थी। रविवार सुबह धूणे पर एक श्रद्धालु आया तो शव दीवार से सटे पेड़ पर लटका हुआ दिखा। श्रद्धालु ने गांव वालों को बताया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतारकर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। मामला मारवाड़ मूंडवा के खुड़खुड़ा गांव में का रविवार सुबह करीब 7 बजे का है। दरअसल, खुड़खुड़ा गांव में श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा 14 गढ़ी महंत लक्ष्मणगिरी महाराज की धूणी है। मंगल गिरी महाराज धूणे के महंत थे। दो दिन पहले ही जमानत पर रिहा होकर आए थे मारवाड़ मूंडवा थानाधिकारी देवीलाल विश्नोई ने बताया-खुड़खुड़ा धूणे के महंत मंगल गिरी का शव रविवार को पेड़ से लटका मिला है। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार शाम तक यहां सबकुछ सामान्य था। रविवार सुबह एक श्रद्धालु धूणे पर पहुंचा तो महंत का शव पेड़ से लटका दिखा। महंत मंगल गिरी दो दिन पहले ही जमानत पर रिहा होकर आए थे। पिछली 7 मई को उन्होंने इसी धूणा परिसर में बैठे श्रद्धालु पर तलवार से हमला किया था। हमले का कारण धूणे की राशि नहीं मिलना बताया गया था। घटना के बाद महंत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। ग्रामीणों ने चर्चा के बाद दोबारा रहने की अनुमति दी थी धूणे में तलवारी बाजी के घटना होने के बाद ग्रामीणों का एक मत था कि इनको अब गांव के धूणे पर नहीं रखना चाहिए। वहीं एक पक्ष इनको धूणे पर रखने के पक्ष में था। काफी चर्चा के बाद ग्रामीणों ने महंत मंगल गिरी को धूणे पर रहने की अनुमति दी थी। महंत से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… महंत ने श्रद्धालु पर तलवार से किया हमला, VIDEO:सिर और सीने पर आई चोटें, बीच-बचाव करने आए साधु भी घायल
नागौर जिले के मारवाड़ मूंडवा थाना क्षेत्र में महंत ने श्रद्धालु पर तलवार से हमला कर दिया। महंत तलवार लेकर आए और श्रद्धालु पर पीछे से वार कर दिया। हमले में श्रद्धालु के सिर और सीने पर चोट आई। वहीं, बीच-बचाव करने आए एक साधु भी घायल हो गए। (पूरी खबर पढ़ें…)
